{"_id":"84-47263","slug":"Panipat-47263-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूड़ो में सोनीपत की खिलाड़ी को स्वर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूड़ो में सोनीपत की खिलाड़ी को स्वर्ण
Panipat
Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत । देहरादून में 4 से 7 दिसबर तक चले नेशनल जूडो चैंपियनशिप में दिल्ली विद्यापीठ की खिलाड़ी रितु ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। शनिवार को देवड़ू रोड स्थित स्कूल में पहुंचने पर रितु का भव्य स्वागत किया है।
जानकारी देते हुए स्कूल के प्रबंधक वीर सिंह सैनी ने बताया कि रितु हमारे स्कूल की प्रतिभावान खिलाड़ी है तथा वह कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि देहरादून में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रितु ने अंडर-12 आयु वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णपदक पर कब्जा करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि रितु एक प्रतिभावान खिलाड़ी है तथा क्षेत्र के लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं जिनमें खरा उतरते हुए रितु ने खेल जगत में बुलंदियों की ओर अग्रसर है। उन्होंने रितु को विद्यालय का गर्व बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्य अध्यापिका अराधना ग्रोवर, अर्चना शर्मा और विजयलक्ष्मी सहित पूरे स्टाफ ने विजेता खिलाडी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।