फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   छेड़खानी की तो कटेगा नाम, होगा मामला दर्ज

छेड़खानी की तो कटेगा नाम, होगा मामला दर्ज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। स्कूल, कालेज और अन्य शिक्षण संस्थानाें के विद्यार्थियों ने आती जाती महिलाओं और फब्बतियां कसीं या छेड़खानी की तो उनका शिक्षण संस्थान से नाम काट दिया जाएगा। यही नहीं इसके अलावा आरोपी को सलाखों के पीछे भी जाना पड़ेगा। पुलिस ने शहर में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और फब्बतियां कसने की बढ़ती वारदातों को रोकने का फैसला लिया है। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं के साथ मिलकर इस दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात अकसर हो जाती हैं। कई बार तो शिक्षण संस्थाओं के बाहर और बीच रास्ते में मनचले इस तरह की वारदात को अंजाम दे देते हैं। महिला और युवती शर्म के चलते उनको टोक नहीं पाती। कुछ युवक बसों की छत पर चढ़कर हल्ला करते हैं और आती जाती महिलाओं पर फब्बतियां कसते हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं और युवतियों के साथ लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए अमर उजाला माई सिटी ने अभियान भी चलाया। इसमें शहर में पुलिस के प्रबंधों से लेकर शिक्षण संस्था प्रमुख, स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ लगातार जुड़े हैं। इन सब मामलों में निकलकर आया कि पुलिस ऐसे मनचलों पर कार्रवाई करने से हिचकती है। इससे उनके हौसले बढ़ जाते हैं और युवतियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

वार्निंग नहीं, सीधे मामला दर्ज
जिला पुलिस ने मनचलों पर सख्ती से निपटने का फैसला लिया है। पहले पुलिस मनचलों को वार्निंग देकर या परिजनों को सूचित कर छोड़ देती थी, लेकिन अब ऐसे युवकों को कोई वार्निंग नहीं दी जाएगी। शहर या जिले में किसी तरह की छेड़छाड़ की वारदात की पुष्टि होते ही मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस रखेगी नजर
शहर की यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ मनचलों पर भी नजर रखेगी। बसों की छतों पर चढ़कर महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों को पकड़कर संबंधित थाना या चौकी पुलिस को सौंपेगी। इसके अलावा बसों की छतों पर बैठकर सफर करने वाले युवकों पर भी सख्ती की जाएगी।
डीएसपी ने बैठक लेकर समझाया
डीएसपी प्रदीप श्योकंद ने शुक्रवार को अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने आईटीआई के विद्यार्थियों की संस्थान परिसर में बैठक ली और समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बसों की छतों पर चढ़कर सफर करना खतरनाक है। युवाओं की एक छोटी सी भूल से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों छतों पर बैठकर हल्ला करते हैं। इससे महिलाओं को दिक्कत होती है। पुलिस ऐसे युवकों पर नजर रखेगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईटीआई के प्रिंसिपल संजय ने कहा कि अभद्र व्यवहारी विद्यार्थियों का संस्थान से नाम काट दिया जाएगा। उनको संस्थान में फिर से दाखिला नहीं दिया जाएगा।

वर्जन
लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों की बैठक ली जाएगी। इसके बाद ऐसे विद्यार्थियों और युवाओं को बिना चेतावनी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता पुलिस पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed