{"_id":"84-46384","slug":"Panipat-46384-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाआें का बहिष्कार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाआें का बहिष्कार, प्रदर्शन
Panipat
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इसराना। एसडीआईटीएम प्रबंधन और विद्यार्थियाें के बीच संस्थान को अन्य संस्थान में तबदील किए जाने की चर्चाओं से उभरा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिन के अंदर दूसरी बार संस्थान में विद्यार्थियाें ने जमकर हंगामा किया। सिविल विंग के विद्यार्थियों ने प्रबंध समिति पर संस्थान को किसी अन्य संस्थान में तबदील करने या किसी दूसरे संस्थान में जाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते बवाल काटा। एहतियात के तौर पर प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी।
शुक्रवार को परिसर में हंगामा कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि एसडीआईटीएम में सिविल विंग के साथ-साथ मेकेनिकल विंग के विद्यार्थियों पर किसी अन्य संस्थान में जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। खुले तौर पर प्रबंधन संस्थान को अन्य संस्थान में तबदील करने की बात नहीं कह रहा, लेकिन अंदर ही अंदर उन पर बाकी पढ़ाई किसी अन्य संस्थान में जाने को कागजात पर साइन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके विरोध में छात्रों ने बुधवार को भी कक्षाओं का तीन घंटे बहिष्कार किया था। तब संस्थान के चेयरमैन भूषण गुप्ता के आश्वासन पर विद्यार्थी शांत हुए थे।
विद्यार्थियाें का आरोप है कि दबाव से वे परेशान हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। अधूरी पढ़ाई छोड़ कर किसी दूसरे संस्थान में जाना पड़ेगा। इसी क्रम में आज भी उन्हाेंने सुबह से कक्षाओं का बहिष्कार कर संस्थान परिसर में धरना दिया। बाद में विद्यार्थियों ने मेन गेट पर धरना देते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके प्रदर्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस को बुला लिया। पीसीआर कई घंटे तक वहां तैनात रही। बाद में संस्थान के स्टाफ ने समझा बुझाकर विद्यार्थियों को शांत किया।
विज्ञापन
उधर, आज फिर संस्थान के स्टाफ ने आरोपों को सिरे खारिज कर कहा कि ऐसा कोई मामला अभी नहीं हैं। दरअसल छात्रों को हाजिरी पूरी होने और शिक्षण की तरफ ध्यान देने के लिए समझाया गया है। भविष्य में अगर ऐसी कोई बात होती है तो छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।