फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जन्म-मृत्यु प्रमाण लेना टेढ़ी खीर

जन्म-मृत्यु प्रमाण लेना टेढ़ी खीर

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते सुबह होते ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो लंबी लाइन देखकर कई लोग तो बिना काम कराए घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

हर रोज सुबह नगर निगम कार्यालय खुलते ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लंबी लाइन लगना शुरू हो जाती हैं। नगर निगम का दायरा बढ़ने के बाद भी आला अधिकारियों ने स्टाफ को बढ़ना जरूरी नहीं समझा। स्टाफ की कमी के चलते जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
तहसील कैंप निवासी दीपक ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते लोगों को घंटों लाइन में खडे़ होकर इंतजार करना पड़ रहा है। लोग अपना कामकाज छोड़ कर सुबह उम्मीद लेकर आते हैं कि आज तो उनका काम हो जाएगा लेकिन नगर निगम में लंबी लाइनों को देखकर उम्मीद धरी रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनें दो पर विंडो एक
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए महिलाओं और पुरुष की लाइनें तो दो हैं, लेकिन स्लिप काटने के लिए कर्मचारी एक है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन
स्टाफ की कमी के लिए डीसी मोना श्रीनिवास को लिखा है। जल्द ही इसकी समस्या को हल कर लिया जाएगा।
अनीता टंडन, कार्यकारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed