{"_id":"84-46281","slug":"Panipat-46281-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना का आरोपी पति गिरफ्तार
Panipat
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के गांव झुंडपुर निवासी एक युवती की याचिका पर अदालत के आदेश पर दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
युवती ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि उसकी शादी गांव मुंडाली, मेरठ यूपी निवासी साजिद के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। युवती ने आरोप लगाया था कि मार्च 2012 में उसके जेठ ने उसके साथ दुराचार भी किया और जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को पति साजिद, जेठ राशिद व सास, ससुर तथा ननद के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।