फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आधा अधूरा सिलेबस के बीच आज से परीक्षा

आधा अधूरा सिलेबस के बीच आज से परीक्षा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली स्नात्तक की सेमेस्टर परीक्षा 25 दिन पहले यानी 21 नवंबर से शुरू है। विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर परीक्षा पहले लेने पर विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। डेटसीट जारी होते ही विद्यार्थियों को यह चिंता सताए जा रही है कि वह आधे अधूरे सिलेबस की वजह से परीक्षा में कैसे पूरा पेपर हल कर सकेंगे। वहीं, विभिन्न कालेजों के प्राचार्य विश्वविद्यालय की डेटसीट को सेमेस्टर के अनुसार उचित और विद्यार्थियों के हित में मानते हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र हर बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करता रहा है। नवंबर माह में प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को कुछ दिन कमजोर विषय को तैयार करने के मिल जाते थे। इससे वे सेमेस्टर परीक्षा में विश्वास के साथ बैठते थे।
विज्ञापन


कई बार आता था बदलाव
विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा हर साल नवंबर माह में डेटसीट जारी करती थी। इसके बाद विश्वविद्यालय कई बार डेटसीट को बदल देता था। इससे विद्यार्थियों को सिलेबस पूरा करने और विषयों में तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल जाता था। कुछ प्राध्यापक भी इस दौरान अपने सिलेबस को पूरा करा देते थे, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय ने किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर से शुरू हुई थी पढ़ाई
शहर स्थित तीनों प्रमुख कालेजों में सत्र शुरू होते ही चौधर की लड़ाई को लेकर खींचतान रही। इस वजह से वहां पढ़ाई देरी से शुरू हुई। एसडी कालेज में सोसाइटी, आईबी कालेज में प्रिंसिपल की कुर्सी और आर्य कालेज में शिक्षक प्रतिनिधि को लेकर तनाव शुरू से ही रहा। आईबी पीजी कालेज में लंबी लड़ाई के बाद कुर्सी का हल निकल पाया था। एसडी कालेज में सोसाइटी चौधर की जंग आज भी जारी है।

क्या कहते हैं विद्यार्थी
शहर के एक प्रमुख कालेज के छात्र पंकज ने बताया कि कालेज में इस बार देर से पढ़ाई शुरू हुई थी। कई बार बीच में भी प्रबंधन ने छुट्टी भी घोषित की। इससे हम सभी छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। कई विषयों का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। परीक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। छात्र निरंजन ने बताया कि अन्य साल सिलेबस पूरा करने के बाद तैयारी का समय मिल जाता था। इस बार उनके पास तैयारी का कोई समय नहीं है।

15 हजार छात्र आज बैठेंगे परीक्षा में
21 नवंबर बुधवार से शुरू होने वाली विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में करीब 15 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 12:30 और दूसरा सत्र 2:30 से 5:30 तक होगा। शहर समेत जिले के सभी कालेज में परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कालेज स्तर पर उत्तरपुस्तिका और परीक्षा से संबंधित सामग्री पहुंच गई है।

वर्जन
- विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा पहले देरी से होती थी। इस बार सही समय पर परीक्षा शुरू होंगी। सभी विषयों का सिलेबस पूरा है। डेटसीट को देखते हुए टीचर ने समय पर सिलेबस पूरा करा दिया है। विश्वविद्यालय का फैसला सराहनीय है। इससे दूसरे सेमेस्टर में पढ़ाई का समय पूरा मिल सकेगा। इसका फायदा सीधे विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
- डा. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कालेज

वर्जन
सेमेस्टर सिस्टम लागू होने पर सही समय पर परीक्षा हो रही है। पहले परीक्षा देरी से होने का विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ता था। विद्यार्थियों को विषय की तैयारी समय पर शुरू करनी चाहिए। कालेज में सभी विषय का सिलेबस पूरा है। विद्यार्थियों व स्टाफ को विश्वविद्यालय के प्रयासों का सहयोग करना चाहिए।

- डा. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कालेज

वर्जन
कालेज में सभी विषयों का सिलेबस पूरा है। विश्वविद्यालय के प्रयास भी सराहनीय हैं। विद्यार्थियों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए 15 दिन पहले परीक्षा शुरू होना कोई मायने नहीं रखता।
- डा. रेनू शर्मा, प्राचार्या, आईबी पीजी कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed