{"_id":"84-46071","slug":"Panipat-46071-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने से लाखों की चोरी
Panipat
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित थाना शहर के सामने इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। कीमती सामान चोरी होने से अन्य व्यापारियों की चिंता बढ़ गई। चोर शोरूम की छत से दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हुए थे। चोरी की सूचना लगते ही थाना शहर पुलिस के होश उड़ गए और पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
जीटी रोड पर बस स्टैंड और लालबत्ती के बीच स्थित गीता इलेक्ट्रानिक्स के नाम से सोनी कंपनी का शोरूम है। शोरूम संचालक अशोक बलूजा ने बताया कि वे शनिवार रात को अपना शोरूम अच्छी तरह से बंद कर गए थे। रविवार को उनके परिवार में शादी थी। अशोक बलूजा के पुत्र पारस ने बताया कि शनिवार को जल्दबाजी में वे कैमरा ले जाना भूल गए। वह रविवार सुबह शोरूम पर कैमरा लेने पहुंचा। उसने शोरूम का ताला खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा था और शोरूम का कीमती सामान भी गायब था। उन्होंने बताया कि चोर शोरूम की छत से ही अंदर दाखिल हुए थे और अंदेशा है कि यहीं से फरार हो गए। शोरूम मालिक ने बताया कि चोर 12 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 35 डिजिटल कैमरे, पांच फोटोफ्रेम, 15 हैंडीकैम समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये आंकी है। चोरी की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शोरूम का मौका मुआयना किया।
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
थाना शहर पुलिस के सामने चोरी की वारदात कोई नहीं है। गत वर्ष थाने के सामने राज दवाखाना में दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब 11 हजार रुपये की लूट भी हुई थी। पुलिस ने डाक्टर के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन लूट की इस वारदात का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जिससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
वर्जन
जीटी रोड स्थित शोरूम में चोरी की सूचना मिली थी। शोरूम मालिक ने कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत