{"_id":"84-45898","slug":"Panipat-45898-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीआईडी कर्मी सलाखों के पीछे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सीआईडी कर्मी सलाखों के पीछे
Panipat
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना शहर के तहत देवीलाल पार्क में सीआईडी कर्मी बनकर लोगों से पैसे ऐंठने के चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चारों साधन संपन्न परिवारों से संबंध रखते हैं और नशे की हालात में लोगों पर प्रभाव जमाने के चक्कर में धरे गए।
बुधवार शाम को चार लोगों ने देवीलाल पार्क में घूमने आए लोगों पर धाक जमानी शुरू कर दी। चारों युवकों ने ननकू और जीवन को शराब पीने और आवारागर्दी करने की कहकर धमकाना शुरू कर दिया और उनको काबू करने की धमकी दी। इस वे घबरा गए और उनसे 100-100 रुपये ठग लिए। चारों युवकों की हरकतों को देख कई लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सेक्टर छह-सात चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पार्क में पहुंचे और चारों लोगों को काबू किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरविंद्र, अमित, सुशील और गेजा सिंह बताया।
पुलिस ने चारों के आईडी प्रूफ जांचें, लेकिन उनमें से कोई भी सीआईडी कर्मी नहीं निकला। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन
सीआईडी कर्मी बनकर लोगों को ठगने के चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपी साधन संपन्न परिवारों से संबंध रखते हैं और नशे में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
महेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी पुलिस सेक्टर-6/7