{"_id":"84-45886","slug":"Panipat-45886-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच की पत्नी को डेंगू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच की पत्नी को डेंगू
Panipat
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
थर्मल। थर्मल क्षेत्र में फिर से डेंगू सक्रिय हो गया है। गढ़ी सिकंदपुर छावनी के सरपंच की पत्नी को डेंगू हो गया। उसको दिल्ली के एक अस्पताल में भरती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने में लगातार असफल साबित हो रहे हैं।
गांव गढ़ी सिकंदरपुर छावनी के सरपंच बिजेंद्र सिंह की पत्नी पूनम को लंबे समय पहले बुखार हुआ था। उसको शहर के सामान्य अस्पताल से लेकर कई निजी अस्पतालों में भरती कराया, लेकिन पूनम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया। पूनम का स्वास्थ्य दिनोंदिन गिरता चला गया। सरपंच बिजेंद्र सिंह ने पूनम को दिल्ली स्थित संजय गांधी अस्पताल में भरती कराया। यहां पर पूनम को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। सरपंच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पहली जांच में 50 हजार प्लेटलेट्स मिले हैं। जो चिकित्सकों ने चिंतनीय बताया है। पूनम का दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा है।