फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चार लुटेरों ने राहगीरों से लूटी नगदी

चार लुटेरों ने राहगीरों से लूटी नगदी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव भूर्री के पास चार युवक एक किसान और दो अन्य राहगीरों से मारपीट कर नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। अब पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह जिले के गांव भूर्री निवासी किसान जगत नारायण अपने घर से ट्रैक्टर में धान भरकर सोनीपत अनाज मंडी के लिए चला था। उसके आगे एक बाइक पर दो व्यक्ति जा रहे थे। जब वे गांव सांदल कलां रेलवे स्टेशन चौक से आगे गांव भूर्री के निकट पहुंचा तो चार युवकों ने उसके आगे चल रहे बाइक सवारों गांव राजपुर निवासी आनंद व उसके साथी को रोककर उनसे मारपीट की और उनसे नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद चारों लुटेरों ने ट्रैक्टर सवार जगत नारायण की भी डंडे व लोहे की राड से पिटाई की और उसका मोबाइल फोन व नौ हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जगत नारायाण व आनंद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर एक लुटेरे गांव भूर्री निवासी बिजेंद्र उर्फ मकौडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई तीन हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली। साथ ही अन्य दो आरोपियों की भी पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, पहचाने गए दो युवक गांव कामी निवासी मनजीत व पवन उर्फ काला हैं। पुलिस उनके चौथे साथी का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीम गठित की हैं। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed