{"_id":"84-45687","slug":"Panipat-45687-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की तरह काम करेगा स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम की तरह काम करेगा स्मार्ट कार्ड
Panipat
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। राशन कार्ड की जगह बनने वाला स्मार्ट कार्ड अब बैंक एटीएम कार्ड की तर्ज पर काम करेगा। स्मार्ट कार्ड पूर्ण रूप से नई तकनीक से लैस है। स्मार्ट कार्ड स्मार्ट कार्ड एटीएम कार्ड की तरह होगा। राशन कार्ड की तरह पानी में भीगने और गलने की समस्या खत्म हो जाएगी। हरियाणा के कई जिलों में इस तकनीक को लागू करने के बाद अब पानीपत में एक अक्तूबर से इस पर काम शुरू हो चुका है।
शहर के लोग स्मार्ट कार्ड को लेकर खासे उत्सुक है। इस बारे में जानकारी लेने के लिए आए दिन लोग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। स्मार्ट कार्ड की खूबी है कि इसमें एक स्मार्ट चिप होगी जिसमें परिवार के सभी लोगों के बारे में जानकारी होगी। स्मार्ट कार्ड के लिए एक विशेष प्रकार की मशीन तैयार की गई है जो डिपो होल्डरों को दी जाएगी। स्मार्ट कार्ड को मशीन में डालते ही सारी उपभोक्ता से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। स्मार्ट कार्ड की दूसरी खूबी यह है कि इसमें परिवार में सदस्यों के नाम को जुड़वाना या कटवाने के लिए विभागों के धक्के खाने पड़ते थे, लेकिन अब उपभोक्ता को समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ेगा।
राशन आवंटन धांधली पर लगेगी रोक
अब तक अनेक उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि सरकार से मिलने वाली राशन उन्हें पूर्ण मात्रा में नहीं मिल रहा, लेकिन स्मार्ट कार्ड में उपभोक्ताओं को आवंटित किए गए राशन की सारी जानकारी होगी। डिपो होल्डरों द्वारा राशन आवंटन में हो रही धांधली पर आसानी से रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
तीन सदस्यों के होंगे फिंगर प्रिंट
स्मार्ट कार्ड में परिवार में तीन सदस्यों के फिंगर प्रिंट होंगे। तीनों में से कोई भी स्मार्ट कार्ड की सहायता से राशन ले सकेगा।
वर्जन
स्मार्ट कार्ड योजना से डिपो होल्डरों द्वारा हो रही धांधली पर रोक लगाई जा सकेगी। लोगों की शिकायत रहती थी कि उन्हें पूरी खाद्य सामग्री नहीं मिल पाती। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्मार्ट कार्ड योजना को लागू किया गया है। इससे डिपो होल्डराें पर अंकुश लग सकेगा।
अनिल कुमार, जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक