{"_id":"84-45681","slug":"Panipat-45681-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर बोरा गिरने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर बोरा गिरने से तीन घायल
Panipat
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर ट्रक से कार पर प्याज के बोरे गिरने से उसमें सवार पिता और पुत्री और नाती घायल हो गए। तीनाें को शहर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार शनिवार को दिल्ली निवासी बृजमोहन, अपनी बेटी ध्वनि और दो साल की नातिन को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। गाजबंड के पास बराबर से तेज गति से गुजर रहे वाहन के कारण वह स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा और उसकी कार साथ से जा रहे ट्रक की ओर मुड़ गई। ट्रक ने कार को बचाने के लिए एक दम कट मार दिया जिससे उसमें भरे प्याज के कई बोरे कार पर जा गिरे। इससे उसमें सवार तीनाें घायल हो गए।