{"_id":"84-45680","slug":"Panipat-45680-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए आगे आएं युवा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए आगे आएं युवा : हुड्डा
Panipat
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज का सुशिक्षित और संगठित होना अहम पहलू है। वर्तमान सरकार शिक्षा को विशेष महत्व दे रही है, जिससे हरियाणा शिक्षा हब के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप भावी पीढ़ी को जहां शिक्षा का लाभ मिलेगा, वहीं वह विकास की बुलंदियों को छू सकेगी।
ये विचार मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को हुडा के सेक्टर-24 में 8 करोड़ की लागत से बनने वाले गुर्जर भवन के शिलान्यास के बाद जनसभा में व्यक्त किए। यह गुर्जर भवन गुर्जर कल्याण परिषद द्वारा बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने भावी पीढ़ी को देश की कर्णधार बताते हुए कहा कि इनको आगे आने का मौका दें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें, जिससे वे देश-प्रदेश के विकास में अहम भूमिका अदा कर सकें। मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज द्वारा रखी गई मांगों को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन के नेतृत्व की तारीफ की।
विज्ञापन
केेेंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि गुर्जर कल्याण परिषद ने गुर्जर भवन निर्माण के लिए जो सपना देखा था, वह अब पूरा होने जा रहा है। आम जनता का जो सहयोग और आशीर्वाद मिला है, उसी के परिणामस्वरूप सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उनकी सराहनीय नीतियों के कारण ही जनता ने प्रदेश में उन्हें सेवा का दोबारा मौका दिया है।
सांसद डा. अरविंद शर्मा ने गुर्जर समाज द्वारा रखी गई मांगों का समर्थन करते हुए लोगों को 18 नवंबर को करनाल में होने वाले कल्पना चावला मेडिकल कालेज के शिलान्यास समारोह के लिए निमंत्रण भी दिया। समालखा के विधायक धर्मसिंह छौक्कर ने मुख्यमंत्री और अन्य मेहमानों का स्वागत किया और गुर्जर समाज की ओर से मांग पत्र रखा।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने संयुक्त रूप से 31 लाख रुपये, सांसद डा. अरविंद शर्मा ने 21 लाख रुपये और धर्मसिंह छौक्कर ने 11 लाख रुपये गुर्जर भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की। समारोह को कांग्रेस नेता संजय छौक्कर, बचनसिंह आर्य, गुर्जर कल्याण परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, पूर्व मंत्री बिजेद्र सिंह कादियान, कंवर सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इनकी भी रही मौजूदगी
इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश जैन, पूर्व सांसद हरिसिंह नलवा, पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व मंत्री कटार सिंह छौक्कर, गुर्जर कल्याण समिति के प्रधान श्याम लाल चेची, कर्ण सिंह रावल, हुकम सिंह और तेजपाल मौजूद रहे।