{"_id":"84-45679","slug":"Panipat-45679-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरने से एक की मौत
Panipat
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। एनएफएल के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार (35) पुत्र अकलु तिवारी मूल निवासी रांची, झारखंड पांच साल से पानीपत के विकास नगर में किराए के मकान में रहकर जट्टीपुर स्थित गोल्डन टेक्सो फैब नामक फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रह था। बीती रात वह मूरी एक्सप्रेस ट्रेन मेें सवार होकर पानीपत से अपने गांव के लिए निकला था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह खिड़की पर लटक गया हो। जब ट्रेन एनएफएल के पास पहुंची तो वह उससे गिर गया। साथियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।