{"_id":"67798eccdf03a62c9b09e381","slug":"94-thousand-people-cheated-on-the-pretext-of-sending-them-to-azerbaijan-panipat-news-c-45-1-sknl1006-129485-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अजरबैजान भेजने का झांसा दे ठगे 94 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अजरबैजान भेजने का झांसा दे ठगे 94 हजार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अजरबैजान भेजने के नाम पर 94 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी नाजिब निवासी मस्तादाबाद दिल्ली ने बगैर पासपोर्ट के शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का झांसा दिया था।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में संदीप निवासी लोहार माजरा ने बताया कि वह बेरोजगार था। तब उसके जीजा ने उसे नाजिम से मिलाया था। नाजिम ने उसे ढाई लाख रुपये में बगैर पासपोर्ट व कागजात के अजरबैजान भेजने का आश्वासन दिया। दो साल पहले उसने 28 नवंबर को उसने आरोपी को यूपीआई के जरिए 10 हजार रुपये और दो दिसंबर को 50 हजार रुपये नकद दिए थे। उसके बाद 30 जनवरी को 30 हजार रुपये और मेडिकल फीस के नाम पर चार हजार रुपये यूपीआई के जरिए लिए थे। आरोपी ने उससे 94 हजार रुपये लेकर 15-20 दिन में काम होने का आश्वासन दिया, मगर आरोपी बाद में टालमटोल करने लगा। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।