फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जनता के बीच रहकर जनता के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे :दुष्यंत भट्ट

जनता के बीच रहकर जनता के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे :दुष्यंत भट्ट

Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
जनता के बीच रहकर जनता के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे :दुष्यंत भट्ट
जनता के बीच रहकर जनता के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे :दुष्यंत भट्ट
विज्ञापन

पानीपत। जनता के बीच रहकर जनता की हकों की लड़ाई लड़ेंगे और विकास और सिर्फ विकास की बात करेंगे। यह बात नवनिर्वाचित भाजपा निगम पार्षद दुष्यंत भट्ट ने रविवार को अपने अभिनंदन समारोह में विभिन्न कॉलोनियों का दौरा करते समय कही। उन्होंने गंगा राम कॉलोनी और बिल्लू कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए पद कोई महत्वपूर्ण नहीं है ना पद की लालसा रखते हैं। भट्ट ने कहा कि कुल हुए मतदान का 70 प्रतिशत मत डाल कर वार्ड की जनता ने यह साबित कर दिया कि अब जनता जातिवाद भाई-भतीजावाद जात-पात धर्म-बिरादरी से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट डाल रही है। उन्होंने कहा कि पानीपत के लोगों की एकजुटता ने यह साबित कर दिया कि गरीब व्यक्ति जब जागता है तो वह इतिहास रचता है और ऐसा ही इतिहास जनता पानीपत नगर निगम के अंदर रचा है कि पानीपत नगर निगम में एक तरफा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिला कर जहां भाजपा के प्रति अपनी आस्था दिखाई है वहीं उनपर एक अहसान चढ़ाया है। आने वाले 1 वर्ष के अंदर क्षेत्र की सभी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फैंक कर इस अहसान को उतारने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ दीपक सिंह, जितेंद्र आर्य, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र, महावीर सिंह, सुरेंद्र बैरागी, पंडित जितेंद्र त्रिपाठी व पंडित कृष्ण देव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed