{"_id":"5c1d3d1abdec22571a17c157","slug":"91545420058-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन, गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन, गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन, गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
पानीपत। शहर सहित जिलेभर में पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी व पहाड़ों में जारी बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। दिन व रात के तापमान में भी काफी कमी आ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट आएगी। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे जहां पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे चिकित्सक
मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों सुबह-रात व दिन के तापमान में काफी अंतर आ गया है। सुबह-शाम जहां अधिक ठंड रहती है, वहीं दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का अहसास नहीं होता, ऐसी स्थिति में बरती गई लापरवाही अक्सर हानिकारक साबित होती है। इसलिए ऐसे मौसम में चिकित्सक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों के प्रति विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है बढ़ती ठंड
मौसम में लगातार बढ़ रही ठिठुरन गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताई जा रही है। किसानों की मानें तो इन दिनों गेहूं की फसल में पहली कोर देने का समय आ गया है। जितनी ज्यादा ठंड होगी, गेहूं की फसल के लिए उतनी ही अधिक फायदेमंद हे।
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन यूं हुई तापमान में कमी
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
30 अक्तूबर 35 16
6 नवंबर 33 12
15 नवंबर 29 14
20 नवंबर 31 13
27 नवंबर 29 16
5 दिसंबर 26 9
10 दिसंबर 23 10
15 दिसंबर 23 6
20 दिसंबर 25 6
21 दिसंबर 23 5
पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन से मौसम में हो रहा बदलाव : मौसम विशेषज्ञ
पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव आया है। बीते दिनों हुई बूंदाबांदी व पहाड़ों में बर्फबारी के बाद रात के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत तक बनी रही।
श्याम सिंह, मौसम विशेषज्ञ।