फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानी भरने के विवाद की रंजिश में मां-बेटा पर पड़ोसी परिवार ने किया हमला, मां को घायल कर झपटी बालियां

पानी भरने के विवाद की रंजिश में मां-बेटा पर पड़ोसी परिवार ने किया हमला, मां को घायल कर झपटी बालियां

Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानी भरने के विवाद की रंजिश में मां-बेटा पर पड़ोसी परिवार ने किया हमला, मां को घायल कर झपटी बालियां
पानी भरने के विवाद की रंजिश में मां-बेटे पर पड़ोसी परिवार ने किया हमला, मां को घायल कर झपटी बालियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नलवा कॉलोनी पड़ोसी मजदूर परिवार ने घर में घुस कर पड़ोसी मजदूर महिला व उसके बेटे पर कस्सी से जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव करते हुए बेटा बाहर की ओर भागा, तो आरोपी उसके पीछे काफी दूर तक कस्सी लेकर भागे। घर में अकेली मां की आरोपियों ने लात-घुसों से जमकर पिटाई की। महिला को मारपीट कर घायल कर आरोपी महिला के कान से डेढ़ तोले की बालियां झपट कर भाग गए। मारपीट से घायल हुई महिला को सामान्य अस्पताल ले कर गए। जहां वो उपचाराधीन है। पुलिस को मामले की जानकारी दे गई है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल गीता पत्नी देसराज निवासी नलवा कॉलोनी ने बताया कि उनके पड़ोस में एक ट्यूबवेल लगा हुआ है। जिससे सारा पड़ोस पानी भरता है। पानी भरने को लेकर उनकी पड़ोस के रहने वाले एक महिला से कहासुनी हो गई। जिसकी रंजिश रखते हुए सोमवार सुबह आरोपी पड़ोसी महिला अपने पति व बेटे और उसकी बहु के साथ उनके घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने कस्सी से महिला के बेटे अजीत की गर्दन पर वार करने की कोशिश की। बीच-बचाव में मां आई, तो आरोपियों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। बेटा के पीछे आरोपी कस्सी लेकर उसे मारने दौड़े, लेकिन युवक ने एक निर्माणाधीन मकान में छिप कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed