{"_id":"59763f454f1c1b9c328b461d","slug":"91500921669-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रभु दासलाल महाराज योगाश्रम में किया महारूद्राभिषेक यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रभु दासलाल महाराज योगाश्रम में किया महारूद्राभिषेक यज्ञ
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारुद्राभिषेक यज्ञ में डाली आहुति
पानीपत। जीटी रोड स्थित महाप्रभु दासलाल महाराज योगाश्रम में योगी राज संत डॉ. दासलाल महाराज की छत्रछाया में महारुद्राभिषेक यज्ञ किया गया। जिसमें दिल्ली कर्णवास वेद विद्यालय से आए आचार्य अनिल शास्त्री के सानिध्य में वैदिक विद्वानों हरकेश शास्त्री, मनोज शास्त्री, पं. कुलदीप शर्मा और सौरभ शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण किया। सोमवार को दूध-दही, गंगाजल, फूल-फल, बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित किए गए। आचार्य संत डॉ. दासलाल महाराज ने बताया कि विश्व शांति जन-जन की सुख समृद्धि, धन धान्य की वृद्धि व अच्छी वर्षा होने के लिए महारुद्राभिषेक यज्ञ का हर साल आयोजन होता है। जिसकी 27 जुलाई को पूर्णाहुति होगी व इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर इनेलो नेता डॉ. यशपाल ढांडा, जसवंत प्रधान, कर्मवीर, शमशेर, पालेराम अलुपुर, हरिसिंह, विजयपाल, कृष्णदत्त शर्मा, संदीप जौधन कलां, सूरजमल, दया सिंह, सुरेंद्र कोहंड व बब्लू वर्मा मौजूद रहे।