फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -एसवाईएल को लेकर 10 जुलाई को पंजाब बोर्डर करेगी सील

-एसवाईएल को लेकर 10 जुलाई को पंजाब बोर्डर करेगी सील

Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
-एसवाईएल को लेकर 10 जुलाई को पंजाब बोर्डर करेगी सील
दस जुलाई को पंजाब बार्डर सील करेगी इनेलो : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इनेलो प्रदेश में एसवाईएल, किसान व युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी। एसवाईएल के पानी को लेकर दस जुलाई को पंजाब बार्डर सील किया जाएगा और युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री का करनाल में आवास घेरा जाएगा।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने जीटी रोड सिवाह स्थित कोहिनूर रिसोर्ट में युवाओं की प्रदेश स्तरीय बैठक ली। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालात बदहाल है। इस पर मंथन करने की आवश्यकता है। इनेलो इसके लिए जिला स्तर पर कृषि कोष स्थापित करना चाहती है। प्रदेश के युवाओं को सरकार के दावों के अपेक्षाकृत रोजगार नहीं मिल पाया है। जिसके चलते युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और वे चाहकर भी दो समय की रोटी का प्रबंध तक नहीं कर पा रहे। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है। वे युवाओं के हकों की मांग को लेकर जल्द ही करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जीएसटी लागू कर प्रदेश के व्यापारी वर्ग को दबाने का काम कर रही है। व्यापारी व उद्योगपति अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। भाजपा ने हमेशा खुद को व्यापारी व गरीब की सरकार होने का दावा किया, लेकिन आज सरकार किसी भी वर्ग के साथ नहीं है। विदेशों में जीएसटी सब उत्पादों पर एक समान है, लेकिन देश में इस पर तीन स्लैब बनाए गए हैं। एसवाईएल प्रदेश की जरूरत है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। इनेलो इसके विरोध में दस जुलाई को अंबाला में पंजाब बॉर्डर को सील करेगी और पंजाब से आने वाले वाहनों को वहीं पर रोका जाएगा। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा भाजपा इनेलो के गठबंधन के बयान पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि बीरेंद्र सिंह मुफ्त की सीट पर बैठे हैं। वे कुछ भी कह सकते हैं। वे इनेलो की ताकत देखना चाहते हैं तो उचाना हलका से प्रेमलता का इस्तीफा दिलाकर दोबारा चुनाव लड़ें। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की परिवहन नीति को भी प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को फायदा पहुंचाने वाली बताया। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल, युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान, सुमित राणा, नूंह विधायक नसीब अहमद, फूलवति, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र काला, सुरेंद्र धौला, एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, कृष्ण अहलावत, वीरेंद्र बैनीवाल, बिजेंद्र करहंस, रोहित कुंडू, प्रदीप रोड़, सुमन मच्छरौली, अजय खर्ब, नवीन जागलान, राजू नांदल डाहर, दयानंद उरलाना, गुलाब खंडरा, ओमप्रकाश शेरा, नरेंद काला, रामनिवास पटवारी व पूर्व सरपंच गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed