फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   9 quarantines including corona positive woman's landlord

कोरोना पॉजिटिव विवाहिता के मकान मालिक समेत 9 लोग क्वारंटीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
9 quarantines including corona positive woman's landlord
ईदगाह कॉलोनी से कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। दिल्ली रोहिणी स्थित मायके से ससुराल लौट रही विवाहिता से पहले ईदगाह कालोनी निवासी मेदांता अस्पताल की स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकी है। उस वक्त ईदगाह कॉलोनी को सील कर उसे सैनिटाइज कर पूरी कॉलोनी के लोगों की स्क्रीनिंग भी हुई थी। अब विवाहिता के पॉजिटिव आने के बाद से फिर से उसके घर की गली को सील कर दिया गया गया है। इसके साथ ही मकान मालिक और आठ पड़ोसियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल ये सभी सिविल अस्पताल में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दंपती को बार्डर से नहीं पकड़ा था, घर पहुंच गए थे और 10 मिनट रुके थे
दंपती से पूछताछ में सामने आया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पानीपत आते वक्त बार्डर से नहीं पकड़ा था, बल्कि ईदगाह कालोनी स्थित घर से पकड़ा था। यहां वह किराए के मकान में रहते है और दिल्ली से आने के बाद अपने घर में 10 मिनट के लिए रुके थे। जिस पर ईदगाह कॉलोनी के उनके मकान की गली को सील किया गया है। दंपती के दिल्ली से आकर यहां रुकने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

दंपति के घर पहुंचने के 10 मिनट बाद ही आ गई थी एंबुलेंस
दंपति गत 25 अप्रैल की रात 11 बजे ईदगाह कॉलोनी में अपने घर पहुंचा था। विवाहिता कई दिन के बाद अपनी ससुराल वापस आई थी। इसलिए हालचाल जानने के लिए मकान मालिक व 8 पड़ोसी इनके घर आ गए थे। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस 10 मिनट में ईदगाह कॉलोनी में पहुंच गई थी और इन्हें यहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद एनसी कॉलेज में क्वारंटीन किया और अगले दिन सैंपल भेजे थे। गनीमत रही कि महिला अधिक लोगों के संपर्क में नहीं आई इसलिए सिर्फ दंपती के मकान की गली को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 67 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए
मंगलवार को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य केंद्रों में क्वारंटीन पुलिस के पांच कर्मचारियों समेत 67 लोगों के सैंपल भेजे हैं। अब तक 708 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 639 रिपोर्ट नेगेटिव मिली हैं। 69 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को कोरोना से हुई आशंकित मरीज की मौत भी दूसरी बीमारी से मिली है। उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
12 लोग बाहर से आए संक्रमित होकर
पानीपत के 13 में से 12 पॉजिटिव बाहर से संक्रमित होकर ही आए, एक केस इनके संपर्क में आने से पॉजिटिव
पानीपत में कोरोना के 13 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 12 लोग बाहर से संक्रमित होकर शहर में आए और इन्होंने कोरोना का खतरा शहर में बढ़ाया है। सबसे पहले 18 मार्च को मॉडल टाउन का युवक कोरोना का संक्रमित मिला था। जोकि इंग्लैंड से शहर में आया था। इसके बाद इसी युवक से नौल्था की महिला संक्रमित हुई। गुरुग्राम से आई स्टाफ नर्स और दुबंई से आई 52 वर्षीय महिला भी कोरोना की पॉजिटिव मिली। पांचवां केस मध्य प्रदेश में गेहूं की कटाई कर लौटा करनाल का युवक संक्रमित मिला। ये पांचों केस ठीक होकर घर जा चुके हैं। सबसे अधिक खतरा खुबडू गांव के दिल्ली पुलिस के सिपाही से हुआ है। जोकि बुधवार को पुलिस लाइन में अपनी एएसआई बहन के पास आया। उससे एएसआई, उसके माता-पिता व छोटा भाई संक्रमित हुआ। दिल्ली से लौटी धूप सिंह नगर की महिला व उसका बेटा पॉजिटिव मिला। इसके बाद दिल्ली से अपनी ससुराल में आई महिला भी कोरोना की पॉजिटिव मरीज मिली। इसलिए जिला कोरोना को रोकने में तो कामयाब रहा है, लेकिन बाहरी लोगों ने इसका खतरा बढ़ाया।
मॉडल टाउन का माना गया हॉट स्पॉट
जिले में सबसे अधिक केस मॉडल टाउन से चार आए हैं। इनमें एक मॉडल टाउन, दो ईदगाह कॉलोनी व एक विराट नगर से है। इसलिए विभाग ने मॉडल टाउन को हॉट स्पॉट माना है। खटीक बस्ती, शांति नगर, विराट नगर, न्यू मॉडल टाउन, रेलवे कालोनी, ईदगाह रोड और एकता कॉलोनी को मिलाकर बफर जोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 26 टीमें यहां 2992 घरों में जाकर 14777 लोगों की जांच कर चुकी है।
धूप सिंह नगर के तीनों बच्चे, पति व सास ससुर के दोबारा भेजेंगे सैंपल
दत्ता कॉलोनी के आठ लोगों व धूप सिंह नगर में पाजिटिव मिली महिला के तीनों बच्चों, पति, सास व ससुर की रिपोर्ट नेगेटिव आई हों। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबको अपने स्वास्थ्य केंद्रों में क्वारंटीन किया है। इनके बुधवार को दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार 14 दिन के अंदर कभी भी कोरोना के लक्षण बाहर आ सकते हैं।
आज होगी पत्रकारिता से जुड़े लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रशासनिक अधिकारियों व नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें पत्रकारिता से जुड़े 50 लोगों की बुधवार को जांच करेंगी। जिसमें कोरोना के लक्षण मिलेंगे उन्हें सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

मास्क का इस्तेमाल कर खुले में ना फेंके- डॉ. वर्मा
अब तक 708 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 639 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 69 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में अब तक कोरोना के 13 केस पॉजिटिव हैं। इनमें से 5 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। लोगों से अपील है कि वो अपने घरों में रहें और मास्क को इस्तेमाल करने के बाद खुले में ना फेंके। इससे खतरा अधिक बढ़ सकता है।
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed