फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   89 how the corona came, the death of one the possibility of infection

98 कोरोना के केस आए, एक की मौत, संक्रमण की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
89 how the corona came, the death of one the possibility of infection
जिला कोरोना की जकड़ में आ चुका है। पिछले तीन दिन में कोरोना के रिकार्ड 201 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को रिकार्ड एक ही दिन में 89 मामले आने से हड़कंप मच गया। इनमें से 30 लोग छह परिवारों से हैं। एक दिन में इतने मामले सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों ने इन सभी लोगों को ट्रेस कर इन्हें सिविल अस्पताल, एनसी कॉलेज व घरों में ही आइसोलेट कर दिया है। घर पर आइसोलेट हुए लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वो घरों से बाहर ना निकले वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इन 90 लोगों के संपर्क में आए लगभग 520 लोगों को ट्रेस भी किया है। इनको क्वारंटीन कर इनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर लोग कोरोना के खिलाफ जागरूक नहीं हुए तो जिले के हालात इससे भी गंभीर हो सकते हैं। अब जिले में कोरोना के 710 केस हो चुके हैं। इसके साथ ही सोमवार को जिले में कोरोना से एक और मौत होने की आशंका है। एक 32 वर्षीय शुगर रोगी युवक की मौत हुई है। उसे सिवाह गांव स्थित निजी अस्पताल में दाखिल था। डॉक्टरों ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कोरोना हो या नहीं होने की पुष्टी हो सकेगी।
विज्ञापन

अनलॉक में अधिक गहराया खतरा अब तक मिले 641 केस
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 641 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन 50 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 709 मामले सामने आ चुके हैं। 370 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 330 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 10 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। सोमवार को लोग कोरोना को 54 लोग हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा
अनलॉक-1 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 641 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया सोमवार को जिला में 89 केस पॉजिटिव मिले हैं। 54 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। पॉजिटिव केसों में सेक्टर 11 से 5, इसराना से 1, रिफाइनरी टाउनशिप से 1, गांधी मंडी से 5, सुशांत सिटी से 1, भगत नगर से 1, मॉडल टाउन से 1,आजाद नगर से 2, पुरेवाल कॉलोनी से 25,जावा कॉलोनी से 5, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से 2, बंसी कॉलोनी से 1, हलदाना से 3, गढ़ सरनाई से 1, जवाहर नगर से 1, महाजन वाली गली से 1, ग्रीन पार्क से 1, वधावाराम कॉलोनी से 4, विकास नगर से 1, राज नगर से 2, सेक्टर अठारह से 1, नामुण्डा से 1, सेठी चौक से 1, न्यू सब्जी मंडी से 1, राजा खेड़ी से 1, रजानाखुर्द (जींद) से 1, सेक्टर बारह से 2, वार्ड चौदह से 1, नौहरा से 1, वार्ड एक से 1, काशी मंदिर से 1, भादड़ गांव से 1, मुखीजा कॉलोनी से 1, बिंझौल से 1, वीरभवन से 1, राजपूत कॉलोनी से 1, सेक्टर तेरह-सत्रह से 2, अंसल से 4, किशनपुरा से 1, शिवनगर कॉलोनी से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

330 केस एक्टिव : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 14803 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 13225 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को भी इनमे से 352 सैंपल भेजे गए हैं। सोमवार को 280 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। 713 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 710 केसों में 330 केस एक्टिव हो गए हैं और 370 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed