फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   84,000 withdrawn from a youth's account after he was made to inhale intoxicants.

Panipat News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक के खाते से निकाले 84 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
84,000 withdrawn from a youth's account after he was made to inhale intoxicants.
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में सिवाह बस स्टैंड पर जहरखुरानी गिरोह ने एक युवक अमरजीत को अपना शिकार बनाया। आरोपी महिला, किशोर और युवक ने मिलकर उसे कुछ सुंघा दिया और बैंक ले गए। जहां पर उसके खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

युवक की जेब से करीब 1,800 रुपये और मोबाइल भी ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। गन्नौर के अमरजीत ने बताया कि वह वीरवार शाम को करीब छह बजे पानीपत के सिवाह बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय उनके पास एक महिला आई, जिसकी गोद में एक बच्चा था। महिला ने उसे बात करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक 15 साल का किशोर और एक 24-25 साल का युवक भी वहां आ गया।
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर उसे कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेसुध हो गया। आरोपी उसे लेकर नांगलखेड़ी स्थित बैंक में पहुंचे, जहां पर उसकी जेब से 1800 रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड निकाल लिया, इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से एटीएम कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम 84,484 रुपये निकाल लिए, इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीम बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed