फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   84 houses are being built for policemen, they will be available soon

Panipat News: पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 84 आवास, जल्द मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
84 houses are being built for policemen, they will be available soon
सेक्टर 13-17 में निर्माणाधीन पुलिस स्टेशन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर थाना के पास पुलिसकर्मियों के लिए 84 आवास बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण अक्टूबर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों को आवास आवंटित कर दिए जाएंगे।
वहीं पुलिस थानों को हाईटेक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेक्टर-13-17 थाने को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जीटी रोड पर नए भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

जिले में नए थानों का गठन किया गया था जिनमें सेक्टर-13-17 थाना भी शामिल है। यह थाना जहां अभी संचालित है वह भवन महिला थाने के लिए बनाया गया था। थाने के लिए नए भवन का निर्माण कराया गया है। जीटी रोड पर राधा सत्संग भवन के सामने थाने की नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें एसएचओ कार्यालय, मुंशी कार्यालय के साथ-साथ बैरक, आधुनिक हवालात, मालखाना और जांच अधिकरी कक्ष मनाया गया है। इस माह के अंत तक थाने को शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में जिस भवन में महिला थाना और महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी का कार्यालय चल रहा है वह भवन जर्जर हालत में है। थाना सेक्टर-13-17 के शिफ्ट होने के बाद महिला थाने को उस भवन में शिफ्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि यह भवन पहले से महिला थाने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना के पास पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक मल्टी स्टोरी आवासीय भवन बनाए गए हैं। जिसमें 72 आवास सिपाहियों के लिए और 12 आवास एसआई और इंस्पेक्टर के लिए बनाए गए हैं। भवन निर्माण का कार्य लभगभग पूरा हो चुका है।

पार्किंग और फिनिशिंग का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने अक्टूबर के अंत तक भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

सेक्टर 13-17 में निर्माणाधीन पुलिस स्टेशन। संवाद

सेक्टर 13-17 में निर्माणाधीन पुलिस स्टेशन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed