{"_id":"614f717a8ebc3e00be176e8c","slug":"8325-candidates-will-give-sub-inspector-exam-today-at-30-centers-panipat-news-knl844256177","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 केंद्रों पर 8325 परीक्षार्थी आज देंगे सब इंस्पेक्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 केंद्रों पर 8325 परीक्षार्थी आज देंगे सब इंस्पेक्टर की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब इंस्पेक्टर (महिला एवं पुरुष) की परीक्षा रविवार को जिले के 30 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। जहां 8325 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा के शुरू होने के समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के आयोजन के लिए 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9 से 10:30 बजे तक है, जिसका रिपोर्टिंग समय सुबह 7 बजे होगा। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 3 से 4:30 बजे तक का है और रिपोर्टिंग समय दोपहर बाद एक बजे रहेगा। इस परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने के लिए मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी परीक्षा केंद्रों पर 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य कमलजीत सैनी ने रविवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में बैठक की। उन्हें पूर्ण पारदर्शिता एवं बिना किसी व्यावधान के परीक्षा को संपन्न कराने का निर्देश दिया।
दूर से आने वाले परीक्षार्थी शनिवार की रात को ही बस एवं अपने अपने वाहनों से पानीपत पहुंच गए। होटल पर कमरा लेकर रात गुजारी। इसके साथ ही रोडवेज ने भी परीक्षा को लेकर अपनी कमर कस ली है। जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बसों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 350 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ज्यादातर परीक्षा केंद्र शहर के अंदर के हिस्से में है। इसी के चलते किसानों को शहर के अंदर की जगह वैकल्पिक रास्ता दिया गया, जिससे यातायात की परेशानी पैदा नहीं हो।