फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वोट डालिए, स्याही दिखाइये और पाइए डिकाउंट

वोट डालिए, स्याही दिखाइये और पाइए डिकाउंट

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
वोट डालिए, स्याही दिखाइये और पाइए डिकाउंट
पानीपत। आम दिनों में आप भले ही खरीददारी नहीं करें, लेकिन डिस्काउंट का पता लगते ही खरीददारी हो ही जाती है। व्यापार जगत में लोगों को आकर्षित करने का यह अचूक तरीका है। यहां तक कि अब तो कुछ नामी ब्रांड स्टोर और ऑनलाइन शापिंग साइट्स पर हर वक्त डिस्काउंट चलता है। डिस्काउंट के जरिए लोगों को आकर्षित करने के फंडे को जिला प्रशासन ने भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लागू किया है। मतदान के प्रतिशत में इसका असर कितना पड़ेेगा, यहां 12 मई की शाम तक पता चल जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनी पूरी कोशिश में लगा है।
विज्ञापन

इसी सप्ताह जिला प्रशासन ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर मतदाताओं को 15 फीसदी का डिस्काउंट देने का प्रयोग किया और अब इसे कुछ कदम आगे बढ़ाया गया है। समालखा विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन से हेयर सैलून संचालकों से संपर्क साधा और इन्हें भी लोकतंत्र के महापर्व में भागेदारी निभाने के लिए जोड़ा गया है। अब वोट डालने के बाद जो मतदाता इन सैलून में जाएगा और अंगुली पर लगी स्याही दिखाएगा, उसे डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों के साथ ही जिला प्रशासन संपर्क किया। यहां पर यह तय हुआ कि अंगुली की स्याही दिखाने पर प्रति लीटर 50 पैसे का डिस्काउंट दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व पर सभी की भागेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। मकसद है कि सभी की भागेदारी से मतदान को शत प्रतिशत रखा जाए।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed