फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चुनाव के दौरान संदिग्धों पर नजर रखे पुलिस के जवान: कुमार

चुनाव के दौरान संदिग्धों पर नजर रखे पुलिस के जवान: कुमार

Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के दौरान संदिग्धों पर नजर रखे पुलिस के जवान: कुमार
पानीपत। पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सलामी ली और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी, मेहनत, निष्पक्षता के साथ चुनाव ड्यूटी करने के आदेश दिए। इस मौके पर एसपी सुमित ने कहा कि चुनाव प्रजातंत्र को एक पर्व के रूप मे मनाया जाता है। जिसको हर्षोल्लास के साथ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला मे सभी तैयारी समय रहते पुख्ता कर ली गई है। करनाल लोकसभा क्षेत्र में पानीपत जिले के चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पानीपत सिटी विधानसभा में उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश गौतम, पानीपत ग्रामीण में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, इसराना में उप पुलिस अधीक्षक पानीपत बिजेंद्र सिंह व समालखा में उप पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पानीपत की चारों विधानसभाओं में 862 पोलिंग बूथ है और इनमें 46 अति संवेदनशील व 83 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन सभी की पुलिस कड़ी सुरक्षा करेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया कि यदि कोई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किसी राजनीतिक दल का प्रचार प्रसार करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पानीपत पुलिस को जांच अभियान चलाने, वाहनों की गहन जांच करने। संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्ति, बेल व पैरोल पर बाहर आए आरोपितों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। इंटर स्टेट नाकों पर वाहनों की गहनता से चेकिंग करने का भी निर्देश दिया। चुनाव वाले दिन शहर में मंजूर शुदा वाहनों को छोड़ कर अन्य किसी वाहन को न चलने देने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed