फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अगले सप्ताह ई उपचार सुविधा व मार्च के अंत तक अस्पताल में शुरू हो जाएगी डायलिसिस

अगले सप्ताह ई उपचार सुविधा व मार्च के अंत तक अस्पताल में शुरू हो जाएगी डायलिसिस

Mon, 04 Mar 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
अगले सप्ताह ई उपचार सुविधा व मार्च के अंत तक अस्पताल में शुरू हो जाएगी डायलिसिस
अगले सप्ताह ई उपचार सुविधा व मार्च के अंत तक अस्पताल में शुरू हो जाएगी डायलिसिस
विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल में होली से पहले ई उपचार सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ को इसकी ट्रेनिंग भी दे दी गई है। शनिवार तक अस्पताल में 72 नए कंप्यूटर आने की उम्मीद है। उसके बाद इनका सेट अप तैयार की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। ये सुविधा शुरू होने के बाद डॉक्टरों के पास अपने सभी मरीजों का डाटा होगा। डॉक्टर के पास मरीज की बीमारी व उसका पता भी होगा। मरीजों को बार बार पर्ची नहीं कटवानी पड़ी। अस्पताल के प्रबंधकों का दावा है कि अस्पताल में मार्च के अंत तक नई 3 सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसमें डायलिसिस वार्ड, जन औषधि केंद्र और ई-उपचार शामिल होगा। वहीं सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च में ही अल्ट्रासाउंड मशीन आने की भी उम्मीद है। सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन 1 नवंबर 2018 को सीएम मनोहर लाल ने किया था। मरीजों को नई बिल्डिंग में एमआरआई, कैथ लैब, प्राइवेट वार्ड, ब्लड बैंक सहित कई सुविधा मिलनी थी, लेकिन अभी तक एक भी सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। वहीं सिविल अस्पताल में 16 जुलाई 2018 से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है।
डायलिसिस वार्ड 15 मार्च तक होगा तैयार
सिविल अस्पताल में दो माह से नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर डायलिसिस वार्ड को बनाने का काम चल रहा है। कंपनी के इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि मशीनें और स्टाफ के आने के बाद एक बार मशीनों की टेस्टिंग होगी। इसके बाद इसे तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए हमने 10 से 15 मार्च तक समय रखा है। मार्च से डायलिसिस होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र 10 मार्च तक हो सकता है शुरू
रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र तैयार करवाया गया है। इसे ओपीडी ब्लॉक में 12 नंबर के पास बनाया गया है। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि इसका निर्माण भी पूरा हो चुका है। अब प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के निरीक्षण के लिए टीम आएगी। वो जांच करेगी। इसके बाद दवा की डिमांड भेजी जाएगी। साथ में सिविल सर्जन से दवा की लिस्ट ली जाएगी। ये 10 मार्च तक शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई उपचार की सभी तैयारियां पूर्ण: डॉ. पोरिया
ई उपचार के तहत सभी डॉक्टरों व स्टाफ को ट्रेनिंग दे दी गई है। 72 नए कंप्यूटरों की डिमांड भेजी गई है। उनके जल्द आने की संभावना है। डायलिसिस वार्ड भी तैयार हो चुका है। इसी माह में डायलिसिस भी शुरू हो जाएंगे। इस माह में कई नई सेवाएं शुरू हो सकती है।
डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed