फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीआई टू ने फर्जी नंबर प्लेट लगा जीरी भर कर ले जा रहा ट्रक किया काबू

सीआई टू ने फर्जी नंबर प्लेट लगा जीरी भर कर ले जा रहा ट्रक किया काबू

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
सीआई टू ने फर्जी नंबर प्लेट लगा जीरी भर कर ले जा रहा ट्रक किया काबू
फर्जी नंबर प्लेट लगा जीरी भर कर ले जा रहा ट्रक किया काबू
विज्ञापन

इसराना। सीआईए-टू ने गुप्त सूचना पर डाहर चौंक पर नाका लगा कर गोहाना से पानीपत आ रहे एक जीरी से लोड ट्रक जिस पर टैक्स बचाने के चक्कर में फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी को चालक समेत दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए-टू के एएसआई अशोक की शिकायत पर इसराना पुलिस ने ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसराना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत सीआईए टू के एएसआई अशोक ने बताया कि सीआईए टू की टीम जब पानीपत गोहाना हाइवे पर गश्त लगा रही थी तब टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक जिस में जीरी लोड है व टैक्स चोरी करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है, वह ट्रक इसराना से पानीपत की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम ने डाहर चौंक पर नाकाबंदी कर दी। ट्रक नाकाबंदी तोड़ ट्रक चालक ट्रक को भगा कर ले जाने लगा। टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर ट्रक को चालक समेत काबू कर लिया। दबोचे गए चालक की पहचान अशोक पुत्र रामचंद्र वासी खंदराई सोनीपत के तौर पर हुई है। ट्रक चालक अशोक ने ट्रक मालिक का नाम सुरेश पुत्र लिछमण वासी गंगाना सोनीपत बताया। सीआईए टू के एएसआई अशोक की शिकायत पर इसराना पुलिस ने ट्रक मालिक सुरेश पुत्र लिछमण वासी गंगाना हाल गीता कालोनी सोनीपत व ट्रक चालक अशोक वासी रामचंद्र वासी खंदराई सोनीपत के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 336, 420 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कब से चल रहा था फर्जी नंबर प्लेट से टैक्स चोरी का खेल
फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की जा रही टैक्स चोरी व धोखा धड़ी का खेल आखिर कब से चल रहा है। क्या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टैक्स करने वाला कोई गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। दबोचे गए ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed