फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिंझौल स्थित डेयरी संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद को सौंपा ज्ञापन

बिंझौल स्थित डेयरी संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद को सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 Jan 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिंझौल स्थित डेयरी संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद को सौंपा ज्ञापन
डेयरी संचालकों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 4
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। जाटल रोड बिंझौल स्थित दर्जनों डेयरी वाले अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय निगम पार्षद संजीव दहिया से गांव सौंदापुर में उनके निवास पर मिले और उन्होंने पार्षद को ापन सौंप कर समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। इस मौके पर डेयरी वालों ने बताया कि शहर से डेरी शिफ्ट करने के लिए गांव बिंझौल में 2003 में नगर निगम ने यहां पर डेयरी वालों को 600 रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लाट दिए थे। उस वक्त कुछ डेयरी वालों का किसी का 8 हजार व किसी का 10 हजार रुपये बैलेंस रह गया था, उस बैलेंस को अब निगम अधिकारियों ने 2 से 3 लाख रुपये बना दिया है। वहीं डेयरियों वाली जमीन की निगम के नाम तो रजिस्ट्री हो चुकी है परंतु आज तक निगम ने किसी भी डेयरी वाले के नाम रजिस्ट्री नहीं करवाई। यदि किसी डेरी वाले को लोन आदि लेना हो तो वह नहीं ले सकता। इसके अलावा डेरी वाले स्थान पर पशु अस्पताल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व चार दीवारी करवाने की पार्षद संजीव दहिया से मांग की गई। पार्षद को ज्ञापन देने वालों में जयवीर चौहान, राजीव, सतपाल, नरेश, चंद्र, रामभज शर्मा व जयभगवान आदि शामिल हैं। वहीं डेयरी वालों ने बताया कि हम अपनी इन मांगों को लेकर निगम के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं पर आज तक किसी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

हाउस की मीटिंग में करवाया जाएगा समस्याओं का समाधान : संजीव दहिया
इस बारे में पार्षद संजीव दहिया ने डेरी वालों को बताया कि हाउस की मीटिंग में डेरियों से संबंधी सभी समस्याओं का हर संभव समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों ने डेयरियों वाले स्थान पर सभी खाली प्लाटों को चिंहित कर लिया है और जो प्लाट खाली पड़े हैं तो उन्हें रिजूम करके शहर में चल रही डेयरी वालों को दिया जाएगा और जिन्होंने वहां पर अपनी डेयरी बनाई हुई हैं, उन्हें निगम की और से सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed