फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23 घंटे की छापेमारी में आयकर विभाग ने 95 लाख के कालेधन का किया खुलासा

23 घंटे की छापेमारी में आयकर विभाग ने 95 लाख के कालेधन का किया खुलासा

Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
23 घंटे की छापेमारी में आयकर विभाग ने 95 लाख के कालेधन का किया खुलासा
23 घंटे की छापेमारी में आयकर विभाग ने 95 लाख के कालेधन का किया खुलासा, आयकर विभाग को चकमा देने के लिए दोनों भाइयों
विज्ञापन

पानीपत। थ्री डी चादर किंग कटारिया बंधुकी तीन अलग-अलग फर्म पर चल रही आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। करीब 23 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान बारह सदस्यीय टीम ने 95 लाख रुपये के कालेधन का खुलासा किया है। इस दौरान हुए सर्वे के दौरान आयकर विभाग ने 75 लाख रुपये के टैक्स का जुर्माना किया है।
आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को डेढ़ बजे शहर के जाने-माने कंबल कारोबारी हीरानंद कटारिया की फर्म की जांच को लेकर छापेमारी की। रात भर चली कार्रवाई के दौरान पता चला कि पंकज व सचिन दो भाई है। व्यवसाय के चलते दोनों भाई ने अलग-अलग फर्म बनपा रखी है।
विज्ञापन

आयकर विभाग को इनकी ओर से जमा किए जाने वाले रिटर्न पर संदेह हुआ जिसके बसद छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आर तंवर, वीना खुराना व परमजीत पन्नू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनायी गई थी। इन टीमों का सुपरविजन संयुक्त आयुक्त आयकर अनिता मीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह फर्म पहले भी आयकर विभाग के निशाने पर रही है। दो साल पहले संदेह के चलते हुई छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये सरेंडर कराये थे। उस दौरान भी आयकर विभाग की छापेमारी दो दिन चली थी। दो दिन तक चली कार्रवाई के विरोध में शहर के कारोबारियों ने जमकर हंगामा किया था।
शहर में थ्री डी चादर किंग दीवान चंद व हीरा नंद का शहर में अपना नाम है। सबसे पुराने कारोबारी होने के साथ विभाग में एक मोटी रकम आकर विभाग में जमा करते हैं।
दिसंबर में कई फर्मो पर गिरेगी गाज
संयुक्त आयुक्त अनिता मीना कहती है कि शहर की बहुत सी फर्म की ओर से इनकम टैक्स चोरी की गई है। विभाग का सर्वे पूरा हो चुका है विभाग ने यह दूसरी छापेमारी की है। एक सप्ताह पहल लाल बत्ती पर एक मेडिकल फर्म पर छापेमारी की गई थी। जहां पर लगभग सवा करोड़ रुपये के कालेधन का खुलासा हुआ हैद्घ विभाग की ओर से दिसंबर माह में अन्य छापेमारी की जाएगी।
कार्यालय में सन्नाटा होते ही कारोबारियों मच जातर है हड़कंप
आयकर विभाग की टीम जब छापेमारी करती है तो पूरी योजना के तहत होता है। इसकी जाकारी टीम को या शहर के वरिष्ठ अधिकारी को होती है। जिस दिन छापेमारी करने टीम जाती है उस दिन आने वाला कोई न कोई सीए या अनय व्यक्ति की ओर से इस बात का संदेश निकल जाता है कि टीम बाहर है। ऐसे में सबसे पहले छापेमारी की गोपनीयता बनाना विभाक का काम होता है।

बयान..
शहर में कालेधन की चोरी करने वालों पर विभाग की नजर है। चादर कारोबारी के यहां छापेमारी के दौरान 95 लाख रुपये के कालेधन का खुलासा हुआ है। दिसंबर माह में यह अभियान और तेज होगा।
अनीता मीना, संयुक्त आयुक्त, आयकर विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed