{"_id":"5a64da1d4f1c1b7c268b599b","slug":"81516558877-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतलौडा गांव में रिंकू के घर लिया बेटी ने जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतलौडा गांव में रिंकू के घर लिया बेटी ने जन्म
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के जन्म पर ढोल की थाप पर झूमे परिजन
फोटो-37
मतलौडा। बेटी के जन्म होने की खुशी परिजनों ने कुआं पूजन कर और ढोल की थाप पर झूमकर खुशी का इजहार किया और 21 कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद घर परिवार की महिलाएं ढोल की थाप पर जमकर नाची और बेटी होने की खुशी का इजहार किया।
मतलौडा वासी रिंकू के घर जन्मी पहली बेटी की खुशी में कुआं पूजन किया। जिसमें घर परिवार की महिलाओं सहित पड़ोस की महिलाएं गीत गाते हुए जन्म देने कावी महिला का कुआं पूजन करवाने पहुंची। इसके बाद 21 कन्याओं की आरती उतार कर उनको भोजन करवाया। नई पहल संस्था के सदस्य मौके पर शरीक हुए। संस्था के निदेशक मंजीत पहल व नीरज खर्ब ने नवजात बेटी को आशीर्वाद दिया और कहा कि बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर करना सराहनीय पहल है और यह समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम है। आज समाज में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बस अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। इस अवसर पर नरेश जांगड़ा, मोंटी खर्ब, रविंद्र दहिया, धर्मबीर नरवाल, संजय मलिक व विकास खर्ब मौजूद रहे।