{"_id":"5952aba04f1c1ba44f8b4773","slug":"81498590112-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गुरुद्वारा पहली पातशाही के गिरने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-गुरुद्वारा पहली पातशाही के गिरने का मामला
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही की प्रबंधन समिति प्रशासन के सामने गुरुद्वारा गिरने के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पाई है और न ही अपनी रिपोर्ट पेश कर सकी। इन सबके बीच टीम के जांच अधिकारी एडीसी भी बाहर रहे। गुरुद्वारा पहली पातशाही के कंडम भवन को गिराने का काम भी तेज कर दिया। ऐसे में गुरुद्वारा मार्केट में भी दुकान खुलनी शुरू हो गई हैं।
प्रशासन ने गुरुद्वारा पहली पातशाही की प्रबंधक समिति को नोटिस देकर मंगलवार को अपनी रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, मंगलवार को भी प्रबंधक समिति अपनी रिपोर्ट प्रशासन के सामने पेश नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि एडीसी राजीव मेहता भी किसी काम से आउट ऑफ स्टेशन मिले। विदित है कि जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन 12 जून सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे गिर गया हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब नौ लोग घायल हो गए थे। यहां पर लगातार दो दिन दिन तक बचाव कार्य चला। प्रशासन ने इसके बाद गुरुद्वारा को अपने कब्जे में ले लिया था और गुरुद्वारा प्रबंधन को नोटिस जारी कर भवन को कंडम घोषित कर दिया था। प्रबंधन ने इसके बाद गुरुद्वारा गिराने का काम शुरू कर दिया था।