{"_id":"594ae29c4f1c1b01318b4655","slug":"81498079900-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश मे जमकर लगे ठहाके, परिवहन मंत्री बोले, मैं योग करता तो आज ऑपरेशन की नहीं पड़ती जरूरत, समारोह से भाजपाई रहे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश मे जमकर लगे ठहाके, परिवहन मंत्री बोले, मैं योग करता तो आज ऑपरेशन की नहीं पड़ती जरूरत, समारोह से भाजपाई रहे दूर
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में जमकर लगे ठहाके, परिवहन मंत्री बोले, मैं योग करता तो आज ऑपरेशन की नहीं पड़ती जरूरत, समारोह से भाजपाई रहे दूर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश के बाद भी जमकर ठहाके लगे। स्कूली बच्चों, टीचरों और साधकों में योग को लेकर उत्साह देखने वाला रहा। हालांकि बारिश के चलते खुले मैदान की बजाय आर्य कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में आयोजन किया गया। मुख्यातिथि परिवहन एवं आवास मंत्री ने योग को निरोगी काया को लेकर बेहद जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि मैं योग करता तो आज ऑपरेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि भाजपा विधायक व भाजपाई जिला स्तरीय समारोह से दूर रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को आर्य कॉलेज परिसर में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार रहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता रहे। जबकि समारोह की अध्यक्षता नगराधीश संदीप अग्रवाल ने की तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजली के जिला प्रभारी शेषपाल सिंह व अशोक अरोड़ा ने सभी योग साधकों को योग करवाया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व मां भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के बाद वंदेमातरम के साथ हुआ। कार्यक्रम में बार-बार देश भक्ति के गीतों और हंसी के ठहाकों से अनेक बार आसमान गुंजायमान होता रहा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विद्या ही नहीं बल्कि विश्व को देश के साथ जोड़ने की पद्धति है। इसलिए आज प्रत्येक भारतीय गौरव और गर्व महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार ने श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कुरुक्षेत्र को आयुष विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की है और पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान बनाए जाने की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन
समारोह के नोडल अधिकारी सीटीएम संदीप अग्रवाल ने जिला स्तरीय योग शिविर के सफल आयोजन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और योग साधकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीईओ उदय प्रताप, डिप्टी डीईओ राजपाल सिंह, भारत स्वाभीमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शीशपाल, रघबीर सैनी, गुलशन बतरा, मीडिया प्रभारी आरडी गुप्ता, अशोक अरोड़ा, रामपाल शर्मा, विनोद अरोड़ा, डीओसी धनपत शर्मा, स्काउट एंड गाइड इंचार्ज सुनीता शर्मा, प्रिंसिपल पवन आर्य, आयुर्वेद विभाग से डॉ. संजय, डॉ. अंजू फोगाट, डॉ. मिक्की, डॉ. रमेश नागवान, डॉ. दिनेश विद्रा, नीना गुप्ता, प्राची साहनी, सुदेश पाल, शुक्रमपाल, रेखा चोपड़ा, डॉ. सोनिका, जगबीर, सुमन, शकुंतला, बलवान, ताराचंद, प्रमोद, वीरा गोयल, शीला, सुदेश, सुमित, विनोद बांगड़, श्रीपाल बंसल, पूर्णिमा बतरा, ज्योति, कृष्णा, साक्षी, शीला तनेजा, स्मृति व सोनित मौजूद रही।
योग के बाद घर जाकर मारे खर्राटे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सुबह करीब छह बजे बारिश के बीच मैदान पर पहुंच गए। उनकी फुर्ति यहां तक की सीमित रही। वे सुबह योग क्लास के बाद सीधे अपने घर चले गए। कई अधिकारी घर पर ही खर्राटे मारते रहे, जबकि कई अधिकारी महज औपचारिकता पूरी करने को कार्यालय पहुंचे।
समारोह में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक व नेता
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर किसी की नजर भाजपा विधायक व नेताओं को ढुंढ रही थी, लेकिन एक भी विधायक व नेता या कार्यकर्ता समारोह में नहीं दिखाई दिया। परिवहन एवं आवास मंत्री ने मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर भी योग दिवस मनाया जा रहा है। विधायकों व नेताओं की ड्यूटी लगी हुई है।
साल के बच्चे लेकर 82 साल की बुजुर्ग तक योग में पहुंची
कोट्स फोटो-26
जिला स्तरीय योग दिवस पर 82 वर्षीय शकुंतला भी पहुंची। उसने योग क्रियाओं में पूरा प्रदर्शन किया। शकुंतला ने बताया कि लंबे समय पहले मेरी पीठ में दर्द रहता था। किसी ने योग करने की सलाह दी। मैंने साढ़े तीन साल पहले योग को अपनाया। मेरी पीठ का दर्द आज कम है।
कोट्स फोटो -49
कृष्ण कुमार निवासी देशराज कॉलोनी ने बताया कि मुझे सांस की बीमारी थी और सांस लेने में भी दिक्कत आती थी। मैंने योग को अपनाया तो अब सांस की बीमारी में आराम आया है।
कोट्स फोटो-41
18 वर्षीय पूर्णिमा ने बताया कि मेरे पापा कई साल पहले योग करने की सलाह देते थे, लेकिन मैं आलस करती थी। अब कई साल से योग कर रही हूं। मुझे योग करने के बाद शरीर में फुर्ति महसूस होती है और पढ़ाई में भी पूरा मन लगने लगा है।
कोट्स फोटो-38
दस साल की असमिता ने बताया कि मेरी मां योग करती है। वह मुझे योग करने ले जाती थी, लेकिन मैं नहीं जाती थी। मेरे दादा आज मुझे जबरदस्ती लेकर आए। मुझे योग करना अच्छा लगा। मैं अब योग को अपने जीवन में अपनाऊंगी।
कोट्स फोटो-40
पूनम चहल ने बताया कि मैंने 13 साल की उम्र में योग शुरू किया था और आज मैं 28 साल हो गई है। मुझे योग के बिना अपने दिन ही शुरुआत करना अटपटा लगता है। योग मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है। ऐसे में बीमारी मुझसे दूर रहती है।