{"_id":"5942d3fa4f1c1b93478b4568","slug":"81497551866-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की लिफ्ट के लिए यात्रियों को एक माह और करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की लिफ्ट के लिए यात्रियों को एक माह और करना पड़ेगा इंतजार
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन की लिफ्ट के लिए यात्रियों को एक माह और करना पड़ेगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पानीपत की लिफ्ट के लिए अभी यात्रियों को एक महीना और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर लिफ्ट का निर्माण पूरा होने के बाद भी कुछ तकनीकी काम पूरा नहीं हो सका है। जिस कारण लिफ्ट शुरू होने में एक माह और लगेगा।
जनवरी माह में लिफ्ट बनाने का काम शुरू किया गया था। जिसमें पानीपत रेलवे के उच्चाधिकारियों ने ठेकेदार को तीन या अधिक से अधिक चार माह में लिफ्ट बनाकर चालू करने के आदेश दिए थे। लेकिन साढ़े पांच माह बीत जाने के बाद भी लिफ्ट कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहीं कुछ दिन पहले डीआरएम आरएन सिंह ने लिफ्ट तैयार होने में देरी होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी को इसे जल्द ही चालू कराने के लिए कहा था। लेकिन उसके बाद भी काम में तेजी न लाकर धीमी गति से कार्य चल रहा है। जिसका खामियाजा बुजुर्ग व चलने में असमर्थ लोग भुगत रहे है। ठेकेदार को तीन माह व 22 अप्रैल को लिफ्ट तैयार कर शुरू करने का समय दिया था।
लिफ्ट बनाने का कार्य 22 अप्रैल को पूरा होना था। लेकिन लिफ्ट में अभी कुछ तकनीकी कार्य अधूरा पड़ा है। तकनीकी कार्य पूरा होने में अभी 20 से 30 दिन लग सकते हैं। अब लिफ्ट जुलाई माह में शुरू कर दी जाएगी। लिफ्ट बनने से लोगों की परेशानी कुछ हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विपिन शर्मा, कार्यकारी अभियंता, रेलवे पानीपत।