{"_id":"594008b74f1c1ba30a8b45b2","slug":"81497368759-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने दूसरे दिन भी जारी रखा धरना, सीएम पास से गुजरे तो नारे तेज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने दूसरे दिन भी जारी रखा धरना, सीएम पास से गुजरे तो नारे तेज किए
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
फोटो-12
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रखा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुद्वारे में जाने के लिए उनके पास से गुजरे तो यूनियन ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
जिला प्रधान जयकरण कादियान की अध्यक्षता में दूसरे दिन धरने की शुरूआत की गई। वहीं पर किसानों के धरने पर जाट संघर्ष समिति के पदाधिकारी पहुंचे और किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए उन्होंने अपना समर्थन दिया। इस भारतीय किसान यूनियन के उपप्रधान बिंटू मलिक ने कहा कि किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए 15 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बिंटू मलिक ने कहा कि आज किसानों के लिए खेती करना घाटे का सौदा बन रहा है। किसान की फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण वह कर्ज के बोझ के तले दबता जा रहा है। सरकार किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इस मौके पर जिला प्रधान जयकरण सिंह कादियान, उपप्रधान बिंटू मलिक, मा.ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश जाटल, कृष्ण अटावला, वजीर, केबी सिंह मौजूद रहे।