{"_id":"67f2ebaec7ff62256e09b75b","slug":"81-police-teams-arrested-34-accused-in-six-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134850-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस की 81 टीमों ने छह घंटे में 34 आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस की 81 टीमों ने छह घंटे में 34 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इस दौरान 330 जवानों ने ड्यूटी संभाली।
पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की तस्करी करते दस व सट्टा खाईवाली करते चार लोगों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 122 बोतल अवैध देसी शराब, नौ लीटर कच्ची शराब और जुआ सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन मोबाइल, एक कंप्यूटर व दाव पर लगी 10,367 रुपये की नकदी बरामद की।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट तहत 10 अभियोग व गेंबलिंग एक्ट के तहत 3 अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुराने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 20 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की। हाईवे पर लेन ड्राइविंग के नियमों का उल्लंघन करने वालों में 272 भारी वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
जिला में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 81 टीमें बनाकर जिसमे कुल 330 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए थे। सभी टीमें सुबह छह बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 को दे।
सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिससे नशा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।