फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   80 thousand withdrawn from retired soldier's account

Panipat News: सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से निकाले 80 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
80 thousand withdrawn from retired soldier's account
पानीपत। पट्टीकल्याणा गांव निवासी सेना के सेवानिवृत्त हवलदार के खाते से ठग ने 80 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने पूर्व सैनिक को अपनी बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और पिन कोड नंबर जानकर वारदात को अंजाम दिया। पट्टीकल्याणा गांव निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि वो फौज से हवलदार के पद से रिटायर है। 11 फरवरी को वो पानीपत फौजी कैंटीन में सामान खरीदने आया था। खरीदारी के बाद वो बस स्टैंड से घर जाने के लिए ऑटो में बैठा। ऑटो में उसके साथ एक व्यक्ति बैठा था। उस व्यक्ति ने उसके साथ बातचीत शुरू कर दी। उस व्यक्ति ने उसको चाय पिलाने के बहाने संजय चौक पर उतार लिया। उन दोनों ने चाय पी। फिर वो व्यक्ति कहने लगा कि वो उसका नया एटीएम कार्ड बनवा देगा। उसने बातों में उलझाकर उससे एटीएम कार्ड ले लिया और उसका पिन कोड़ नंबर बता दिया। 13 फरवरी को जब उसने खाते की जांच की तो खाते से 80 हजार रुपये चोरी मिले। उसने शक है कि उसी व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसकी पुलिस से मांग है कि उसकी चोरी की गई रकम वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed