फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   8.25 lakh revenue of GST on molasses also affected

शीरे पर जीएसटी के 8.25 लाख राजस्व की भी चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
8.25 lakh revenue of GST on molasses also affected
पानीपत। शुगर मिल से 3181 क्विंटल शीरा गायब होने से मिल को करीब तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, इस शीरे पर लगने वाली 28 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से सरकार को 8.25 लाख रुपये राजस्व की चपत भी लगी। पहले भी जब 65 हजार क्विंटल शीरा गायब हुआ था और विभाग को करीब 45 लाख रुपये की जीएसटी भरनी पड़ी थी। इसके बाद प्रकरण का खुलासा हो पाया था।
विज्ञापन

वहीं, शुगर मिल प्रबंधन की ओर से इस प्रकरण में शामिल रहे दस कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद इनसे आरोपों के विरुद्ध जवाब मांगे जाएंगे। इनके जवाबों के आधार पर जांच होगी। आरोपियों से मिल प्रबंधन वित्तीय नुकसान की रिकवरी भी करेगा। तब शीरे की निर्धारित दर के अनुसार रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

शुगर मिल में पकड़े गए शीरा घोटाले के कर्मचारियों और अधिकारियों समेत जो एजेंसी शीरा फर्जीवाड़ा कर रही थी पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। इससे मिल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि घोटाला पकड़े जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज न करवाना, मिलीभगत को दर्शाता है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। मामला साफ होने के बाद एफआईआर तक दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 से बेच रहे थे शीरा, अंडरवेट गाड़ियों में निकाला गया शीरा
जांच रिपोर्ट में सामने आया कि शुगर मिल जिस पार्टी को 2019 से शीरा बेच रहा है उसी एजेंसी द्वारा अंडरवेट गाड़ियों में फर्जीवाड़ा करते हुए शीरे को अवैध तरीके से चोरी किया जा रहा था। अब तक कितनी गाड़ियों में इस शीरे का निकाला गया इसकी जांच होना बाकी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सबसे पहले रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद एजेंसी के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए थी जो नहीं की गई।

रिकवरी बढ़े रेट के अनुसार होगी, बिल नहीं तो जीएसटी नहीं
शुगर मिल शीरे के हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों से करवाई जाएगी। रिकवरी के समय जो रेट होगी रिकवरी उसी के अनुसार होगी। अगर शीरे का रेट हजार रुपये प्रति क्विंटल होता है तो हजार के हिसाब से ही रिकवरी होगी। अगर रेट 927 से नीचे जाता है तो 927 के हिसाब से ही रिकवरी होगी। हालांकि अभी रेट बढ़ रहा है। वहीं, जब तक बिलिंग नहीं होती जीएसटी चोरी नहीं बनती। ये तो शुगर मिल को शीरे का नुकसान हुआ है। इसमें जीएसटी लागू नहीं होती। - जितेंद्र कुमार, चीफ अकांउट अफसर, शुगर मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed