फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   7.50 lakh rupees duped in the name of providing VIP number

Panipat News: वीआईपी नंबर दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठगे

Fri, 30 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
7.50 lakh rupees duped in the name of providing VIP number
करनाल। गाड़ी का वीआईपी नंबर दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज यादव निवासी हरिनगर जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि फेसबुक मार्केटप्लेस के माध्यम से एक व्यक्ति उसके संपर्क में आया। उसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर दिलाने का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों में 7.50 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी लगातार फर्जी दस्तावेज और झूठे आश्वासन देकर शिकायतकर्ता को गुमराह करता रहा। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो वीआईपी नंबर मिला और न पैसे वापस हुए तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने थाना सेक्टर-32-33 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 16 दिसंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज यादव निवासी हरिनगर जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed