{"_id":"697bc0a878a5880e4f06b522","slug":"75-patients-were-examined-and-40-were-vaccinated-at-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151386-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 75 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य, 40 का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 75 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य, 40 का किया टीकाकरण
Fri, 30 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
सनौली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वीरवार को अत्तौलापुर गांव में स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों को टीकाकरण किया गया और 75 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज रहे। शिविर में पहुंचे मरीजों को नि:शुल्क दवा दी गई। स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार और एलएचवी शकुंतला देवी ने शिविर का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में गर्भवतियों को टीकाकरण किया गया और पौष्टिक खान-पान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और टीकाकरण के फायदे भी बताए। बच्चों का टीकाकरण किया गया और सभी अभिभावकों को समय पर बच्चों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया। सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम, बुखार, सांस की समस्या, गले में खराश और त्वचा संबंधी समस्या के मरीज ज्यादा रहे जिन्हें इलाज कर दवा दी गई। इस अवसर पर एएनएम खामोश बाई, आशा वर्कर्स रीना और मुंजरीन उपस्थित रहीं।