फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत ने संभाला चार्ज, बैठक ले दिए जरूरी निर्देश

जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत ने संभाला चार्ज, बैठक ले दिए जरूरी निर्देश

Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत ने संभाला चार्ज, बैठक ले दिए जरूरी निर्देश
जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत ने संभाला चार्ज
विज्ञापन

पानीपत। बहादुरगढ़ से तब्दील होकर आए मंजीत सिंह ने जीआरपी थाना पानीपत में प्रभारी के रूप में चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालवते ही जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने जीआरपी वार्डन व स्टाफ से बैठक की। उन्होंने कहा कि पानीपत औद्योगिक नगरी होने के कारण पानीपत स्टेशन संवेदनशील स्टेशनों में शुमार है। सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी की जिम्मेदारी ओर ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए जीआरपी के जवानों को हर समय सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता इसलिए जीआरपी जवानों को चौकन्ना रहते हुए जांच अभियान तेज कर देना चाहिए। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उन्होंने रविवार को स्टेशन परिसर में विशेष अभियान चलाते हुए चालान काटने के निर्देश भी दिए। बता दें कि पानीपत जीआरपी थाना के प्रभारी रहे अजय कुमार का तबादला फरीदाबाद कर दिया गया है। वहीं बहादुरगढ़ के मंजीत सिंह का तबादला पानीपत किया है। इस अवसर पर जीआरपी वार्डन के सचिव राजेश चांदना, राणा ठकराल, जवाहर लाल समेत जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed