फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मशीनों से हरा सकती है भाजपा, शहरवासियों से हरा दे तो राजनीति छोड़ दूगां: बुल्लेशाह

मशीनों से हरा सकती है भाजपा, शहरवासियों से हरा दे तो राजनीति छोड़ दूगां: बुल्लेशाह

Thu, 20 Dec 2018 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मशीनों से हरा सकती है भाजपा, शहरवासियों से हरा दे तो राजनीति छोड़ दूगां: बुल्लेशाह
मशीनों से हरा सकती है भाजपा, शहर में हरा देगी तो राजनीति छोड़ दूंगा : बुल्लेशाह
विज्ञापन

पानीपत। कांग्रेस नेता बुल्ले शाह सहित कई अन्यों ने भाजपा पर लगाए ईवीएम में गड़बड़ी करवाने के आरोप। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र उर्फ बुल्ले शाह ने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके ईवीएम में गड़बड़ी करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें मशीनों से हरा सकती है शहर से नहीं। अगर भाजपा उन्हें शहर में हरा देगी तो वो राजनीति छोड़ देंगे। इसी गड़बड़ी के चलते कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। पानीपत की जनता व यहां का सट्टा बाजार जहां कांग्रेस की 17-18 पार्षद पद की सीटें दिखा रहे थे और वे स्वयं भी पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में रहे है इसलिए हम अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारी 15 से ऊपर सीटें आनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि चुनाव में 16 दिसंबर को मेयर व पार्षद के लिए अलग-अलग मशीनों में वोट डाली गई और आज मतगणना के दौरान मेयर व पार्षद की गिनती एक ही मशीन पर करना अपने आप में ही गड़बड़ी की और ईशारा करता है लेकिन अब कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की धक्काशाही पर चुप बैठने वाले नहीं हैं। वे बहुत जल्द ही चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे और उन्हें इंसाफ के लिए यदि हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाना पड़ेगा तो वे उसके लिए भी तैयार हैं। बुल्ले शाह माडल टाउन स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बुल्ले शाह ने कहा कि आज जब करीब 9 बजे जब पहले राउंड की गिनती होने पर पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में आया तो वे उसी वक्त समझ गए थे कि जिस वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार को 3-4 हजार वोटों से जीतना था और वहां पर भाजपा का प्रत्याशी करीब 2 हजार वोट से जीत रहा हैं तो ईवीएम में जरूर गड़बड़ की गई है इसलिए ही कांग्रेस ने 9 बजे ही मतगणना का बहिष्कार किया था। बुल्ले शाह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब निगम चुनाव में भाजपा को गड़बड़ी करके लोकतंत्र की हत्या ही करनी थी तो उसे निगम के चुनाव ही नहीं करवाने चाहिए। शाह ने कहा कि ऐसे चुनाव को वे चुनाव नहीं मानते और इसको पूरी तरह से खारिज करते हैं। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस समर्थित कई प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि उन्हें व उनके एजेंटों को तो मतगणना में अंदर ही नहीं जाने दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता धर्मपाल गुप्ता, डा. कर्ण सिंह कादियान, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, डा. मुनीश अंसारी, जितेंद्र कुंडू, शालिका कुराना, राजेश सैनी, गगन सैठी, रामरतन अग्रवाल, सुनील वर्मा व मुकेश सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed