फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   राजनीति का बदला प्रारूप, अब छात्राएं उतरी नगर निगम चुनाव में

राजनीति का बदला प्रारूप, अब छात्राएं उतरी नगर निगम चुनाव में

Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजनीति का बदला प्रारूप, अब छात्राएं उतरी नगर निगम चुनाव में
राजनीति का बदला प्रारूप, अब छात्राएं उतरी नगर निगम चुनाव में
विज्ञापन

संदीप भौरिया, पानीपत। अब राजनीति का प्रारूप बदल रहा है। राजनीति में अब मजे हुए राजनेता नहीं ब्लकि छात्राएं खुले मैदान में उतर रही हैं। पानीपत के नगर निगम चुनाव की रणभेरी हो चुकी है। 16 दिसंबर को मेयर व पार्षद पद के चुनाव होंगे। भाजपा व कांग्रेस के उम्मीद्वार पद के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं। इस दौड़ में छात्राएं पीछे नहीं है। छात्राएं अब अपने शहर की समस्याएं व वार्ड को विकास की राह पर लाने के लिए एक विजन लेकर मैदान में उतर रही है। शुक्रवार को स्काईलार्क में भाजपा जिला प्रभारी अजय गौड़ ने पार्षद पद के लिए उम्मीदवारी ठोकने वालों के इंटरव्यू लिए। इसमें इंटरव्यू देने के लिए कई छात्राएं अलग अलग वार्ड से पहुंची। इसमें दिलचस्प बात ये थी कि उनके पिता व पति स्वयं उनको आगे लेकर आए रहे हैं। इनका सिर्फ एक ही नारा है अब समय बदल चुका है। समय अब हमारा है। सबको एक एक करके अपने शहर व वार्ड की समस्याओं को दूर करने का मौका दे चुके हैं, अब मौका स्वयं को देंगे और वायदे नहीं इरादे लेकर आए हैं। शुक्रवार को भाजपा की ओर से 130 लोगों ने उम्मीद्वारी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 57 ऐसे थे जिनकी उम्र 33 वर्ष से कम है। जबकि 5 ऐसे थे जिनकी उम्र महज 21 साल है।
पिता ने हौसला बढ़ाया, इरादे मजबूत है: निधि
वो गोपाल कॉलोनी के रहने वाले हैं। गोपाल कॉलोनी वार्ड 24 के अंतर्गत आती है। सालों से हम मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कॉलोनी में ना तो पीने के पानी की सही व्यवस्था है और ना ही चलने के योग्य गलिया हैं। कॉलोनी में आज तक स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगाई है। हमने सबको मौका दिया लेकिन वोट लेने के बाद किसी ने उनकी तरफ झांक नहीं देखा। सालों से अपनी समस्याओं को लेकर लड़ रहे हैं। अब वो स्वयं अपनी समस्याओं का समाधान कराएंगे। पिता भगत सिंह भाजपा के 25 साल से कार्यकर्ता है। पिता ने उन्हें राजनीति में उतने के लिए प्रेरित किया और विश्वास दिलाया कि राजनीति में महिलाओं की भागेदारी का होना बहुत जरूरी है। वो बीए इकोनॉमिक्स व जेबीटी पास आउट है। वो फिलहाल 21 साल की है। लेकिन उसके इरादे बहुत मजबूत है। लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

निधि रानी, निवासी गोपाल कॉलोनी वार्ड 24
राजनीति में आने के लिए पति ने की स्पोर्ट: शबनम
वो वार्ड 22 की निवासी है। पति महेंद्र प्रताप बीजेपी शहरी के मीडिया कॉर्टिनेटर है। उसकी उम्र 23 साल है और एमएससी पास आउट है। उनके वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। उनका वार्ड महिला प्रत्याक्षी के लिए आरक्षित है। पति ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उनको महसूस हुआ कि उनको राजनीति में आना चाहिए और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबनम निवासी वार्ड 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed