फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   परिजनों ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए नेत्रदान कराया

परिजनों ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए नेत्रदान कराया

Tue, 14 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए नेत्रदान कराया
कमलेश और सतपाल के बाद भी उनकी आंखें देखेंगी दुनिया
विज्ञापन

समालखा। मृत्यु के बाद नेत्रदान करने को लेकर शहर के लोगों जागरूकता बढ़ रही है। साथ ही माधव नेत्र बैंक की समालखा शाखा के प्रयास भी रंग ला रहे हैं। सोमवार को वार्ड-11 बागवाला मोहल्ला व कृष्णा कॉलोनी में दो वृद्धों की मौत पर उनके परिजनों ने उनकी आंखें दान की।

बागवाला मोहल्ला वार्ड-11 निवासी 65 वर्षीय महिला कमलेश सचदेवा का रविवार रात को निधन हो गया था। मृत्यु के बाद उनकी बेटियाें पूजा, सीमा, ज्योति तथा दामाद मुकेश संजीव व नवीन ने नेत्रदान कराया। वहीं दूसरी ओर कृष्णा कॉलोनी वासी 65 वर्षीय सतपाल वधवा का हृदय गति थमने से निधन हो गया। समाजसेवी सोहनलाल चोपड़ा ने नेत्रदान टीम को सूचना दी तथा मृतक सतपाल वधवा की धर्मपत्नी शकुंतला, पुत्र तरुण वधवा, पुत्री ममता व टीना ने नेत्रदान कराया। माधव नेत्र बैंक समालखा शाखा के प्रधान कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि जन सेवा दल पानीपत के प्रधान कैलाश ग्रोवर के नेतृत्व में रवि सचदेवा के विशेष सहयोग से यह नेत्रदान कराया गया। माधव नेत्र बैंक करनाल के चमनलाल गुलाटी व अनु मदान ने यह कार्य पूरा किया। इस दौरान नेत्रदान के नेक कार्य में उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा गोल्डी, रवि सचदेवा, अमरजीत, पिंटू व मुकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed