{"_id":"594e91824f1c1b39648b47f5","slug":"71498321282-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल आज
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल आज
पानीपत। पुलिस विभाग में चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल रविवार से शुरू हो रहा है। चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल सिविल अस्पताल में होने के कारण सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगले दो दिनों तक सभी डॉक्टरों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। हरियाणा पुलिस विभाग में चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना मेडिकल और अन्य दस्तावेजों के साथ मधुबन पुलिस अकादमी में बुलाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग में चयनित उम्मीदवारों के होने वाले मेडिकल को देखते हुए अगले दो दिनों तक सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इससे सभी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहकर मेडिकल प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर सकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित थानों में इंक्वायरी को लेकर भी सब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।