फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अधिकारियों की मिलीभगत होने का लगाया आरोप

अधिकारियों की मिलीभगत होने का लगाया आरोप

Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की मिलीभगत होने का लगाया आरोप
कब्जे हटवाने को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

समालखा। गांव नन्हेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर गांव की शामलात की जगह पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शामलात की भूमि पूरे गांव की होती है फिर उस पर कुछ लोगों द्वारा नाजायज कब्जा किया गया है।

ग्रामीण इशम सिंह, प्रेम सिंह, भीम, जिले सिंह, अतर सिंह, पप्पू औैर मामन ने बताया कि गांव में करीब साढ़े तीन सौ एकड़ शामलात भूमि है। कुछ लोगों ने उस पर कब्जा किया हुआ और खेती कर रहे हैं। धीरे-धीरे ये अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में भी शिकायत दी थी। जिसमें अदालत ने जिला प्रशासन को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अधिकारियों की मिलीभगत से ये सब किया जा रहा है। प्रशासन के ढुलमुल रवैये से कब्जाधारियों के हौसले बढ़ गए हैं और अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। एसडीएम गौरव कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed