फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   70 youths selected for Wushu and Baseball.

Panipat News: वुशू और बेसबॉल में 70 युवाओं का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
70 youths selected for Wushu and Baseball.
बेसबॉल ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। खेल महाकुंभ के लिए मंगलवार को वुशू और बेसबॉल के ट्रायल हुए। इसमें 70 खिलडि़यों का चयन किया गया। वुशू के ट्रायल शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किए गए और बेसबॉल के ट्रायल गढ़ी बेसिक स्टेडियम में हुए। दोनों खेलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वुशू में कुल 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 70 लड़के और 40 लड़कियां शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने सांडा और ताउला वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांडा वर्ग में सात लड़कियों और 11 लड़कों का चयन किया गया। वहीं ताउला वर्ग में 10 लड़कों और 10 लड़कियों को चुना गया। इस प्रकार वुशू के दोनों वर्गों में कुल 38 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसबॉल के ट्रायल में भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें कुल 210 खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें 150 लड़के और 60 लड़कियां थीं। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन की सूची में अपनी जगह बनाई। ट्रायल के बाद 16 लड़कों और 16 लड़कियों का चयन किया गया। बेसबॉल में 32 खिलाड़ियों को आगे के लिए चुना गया।

बेसबॉल ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। कोच

बेसबॉल ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed