फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   7 trains going to Chandigarh and Delhi via Panipat canceled, more than 15 trains late

पानीपत होते हुए चंडीगढ़ औरᅠदिल्ली जाने वाली 7 ट्रेन रद्द,15 से ज्यादा ट्रेन लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
7 trains going to Chandigarh and Delhi via Panipat canceled, more than 15 trains late
पानीपत। पंजाब में किसानों की रेल नाका बंदी के कारण पानीपत होते हुए दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। इनमें से सात ट्रेनें ऐसी हैं, जो पानीपत रुक कर जाती थीं। सुबह साढ़े पांच बजे वाली दिल्ली की ट्रेन से लेकर अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस तक सभी ट्रेनों से यात्री पानीपत से पंजाब और दिल्ली जाते थे। पानीपत से प्रतिदिन 10 से 15 हजार यात्री 20 ट्रेनों में सफर करते हैं। इनमें ज्यादातर छोटे व्यापारी हैं, जो दिल्ली से माल लेकर आते हैं और पानीपत में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन

यूपी और दिल्ली होते हुए पानीपत आने वाली और फिर पानीपत से चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों को दिल्ली में ही रोक दिया गया है ताकि उन ट्रेनों को पंजाब में न रोक लिया जाए। जो ट्रेनें पंजाब में रोक ली जा रही हैं, वे वापस नहीं आ रही हैं। इससे कुछ ट्रेनों का रूट छोटा कर दिया गया है।
विज्ञापन

...
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
पानीपत होते हुए दिल्ली और पजाब जाने वाली सात ट्रेनें रद्द हो गई हैं। इनमें वैष्णो देवी से दिल्ली, दिल्ली से अमृतसर जाने वाली दो ट्रेनें, दिल्ली से पठानकोट की दो ट्रेनें शामिल हैं। वहीं पानीपत से होते हुए दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली 10 ट्रेनों के रूट छोटे कर दिए गए हैं। इमें अमृतसर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन भी शामिल है। पानीपत से मुंबई जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed