फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   7 tole gold, 75 tole silver and 2.40 lakh stolan from home

घर से सात तोले सोना, 75 तोले चांदी और 2.40 लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
7 tole gold, 75 tole silver and 2.40 lakh stolan from home
न्यू शांति नगर से एक परिवार नए मकान बनाने की खुशी में पूर्णिमा पर गांव आहट में तीर्थ स्थल पर नहाने गया था। इस दौरान चोरों ने उनके घर से 2.40 लाख रुपये, 75 तोले चांदी, सात तोले सोना चोरी कर लिया। नौकरानी ने मकान में चोरी होने की सूचना दी तो घर के मालिक को सामान चोरी मिला। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मकान में तीन चोरों ने चोरी की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

न्यू शांति नगर निवासी प्रेम वत्स ने बताया कि 25 फरवरी को वे नए मकान में शिफ्ट हुए थे। इसी खुशी में वह परिवार समेत गांव आहट में तीर्थस्थल पर नहाने गए थे। उन्हें किसी को मकान के रुपये लौटाने थे, इसी वजह से वह सरनाखेड़ी, सफीदों में शनिवार को रुक गए। रविवार को नौकरानी घर में सफाई करने पहुंची तो उसे मुख्य दरवाजा खुला मिला। नौकरानी को शक हुआ तो वह अंदर गई। सामान बिखरा देख उसने मालिक को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे अपने परिवार समेत घर पहुंचे और सामान चेक किया। जिसमें उनके 2.40 लाख रुपये, सात तोले सोना, 75 तोले चांदी चोरी मिले। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed